Tuesday, April 14, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsसपा नेता संतोष यादव ने हादसा पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता,...

सपा नेता संतोष यादव ने हादसा पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता, सरकार पर उठाए सवाल

सपा ने हादसा पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता, सरकार पर उठाए सवाल

गाजीपुर – जमानियां तहसील अंतर्गत सुहवल थाना क्षेत्र में वीर अब्दुल हमीद सेतु पर 20 मार्च 2026 को हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में मृत दो युवकों के परिवारों को समाजवादी पार्टी ने आर्थिक सहायता प्रदान की। अखिलेश यादव के निर्देश पर जंगीपुर के वरिष्ठ सपा नेता संतोष यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सहयोग राशि सौंपी।

कालूपुर निवासी स्व. उपेंद्र यादव की पत्नी रीता यादव और मेदनीपुर निवासी स्व. कृष्णा उर्फ टिल्लू यादव की पत्नी गोल्डी यादव को 25-25 हजार रुपये दिए गए। इस दौरान संतोष यादव ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद से जुड़े ट्रेलर के गंगा में गिरने के बाद भी उसे निकालने में लापरवाही बरती जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की उदासीनता और भेदभावपूर्ण रवैये से आम जनता प्रभावित हो रही है। संतोष यादव ने आश्वासन दिया कि 2027 में सपा सरकार बनने पर पीड़ित परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button