Monday, July 27, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर गर्भवती महिला ने खाया जहर,...

ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर गर्भवती महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

गाजीपुर – सैदपुर नगर में सोमवार शाम 28 वर्षीय गर्भवती महिला ने कथित तौर पर जहर खा लिया। भारत गैस एजेंसी कार्यालय के पास उल्टियां करते हुए गिरने पर स्थानीय दुकानदारों ने उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी। महिला ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाने की बात कही। पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की पहचान होलीपुर गांव निवासी सुमन, पत्नी सुनील यादव, के रूप में हुई। पति और सास ने पुलिस को बताया कि सुमन मानसिक रूप से अस्वस्थ है और सोमवार तड़के से घर से लापता थी। पुलिस को उसके पास से चूहे मारने की दवा और कपड़ों में रखी जाने वाली दवा का पैकेट मिला है। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button