HomeNationalगाजीपुर: राष्ट्रीय सचिव ने दलित बस्ती में लगाई चौपाल

गाजीपुर: राष्ट्रीय सचिव ने दलित बस्ती में लगाई चौपाल

गाजीपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी आज गाजीपुर पहुंचे और रेलवे स्टेशन के पास स्थित फुल्लनपुर दलित बस्ती में दलितों के साथ चौपाल लगाकर उनसे बातचीत की। तिवारी ने बताया कि भाजपा सरकार के मंत्री ने सदन में भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का अपमान किया था, इसी के विरोध में कांग्रेस ने स्थानीय दलित बस्ती में चौपाल लगाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों और दलित विरोधी मानसिकता पर चर्चा की, जिस पर स्थानीय लोग भी सहमत थे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही संगठन के चुनाव होंगे, जिसमें नई जिला और शहर कार्यकारिणी का गठन होगा और पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। इस सिलसिले में वह प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और लोगों से उनकी राय ले रहे हैं।

कांग्रेस के निवर्तमान उत्तर प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार को दलित और गरीब विरोधी बताया और कहा कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब का अपमान किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू और सरिता पटेल ने कहा कि संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब का सम्मान देश के गौरव से जुड़ा हुआ है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, आनंद राय, डॉ. मार्कंडेय सिंह, जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय श्रीवास्तव समेत कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव के हाथों गरीबों में कंबल वितरण भी किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments