HomeNationalगाजीपुर: विधायक ओम प्रकाश सिंह के बयान से सियासी माहौल गरमाया

गाजीपुर: विधायक ओम प्रकाश सिंह के बयान से सियासी माहौल गरमाया

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कुंभ और सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कुंभ की तैयारियों को लेकर कहा, “पानी और व्यवस्था दोनों खराब हैं। कुंभ के नाम पर केवल पैसा लूटा जा रहा है। यह ज़ालिम हुकूमत है।”

मुसलमानों के कुंभ में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया, “ऐसी कोई बात नहीं है। गंगा मां सबकी है। अगर जरूरत पड़ी तो मुसलमानों को कुंभ में लेकर जाऊंगा।”

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “यह सरकार नफरत और ईर्ष्या फैलाकर शासन कर रही है।” संभल में सर्वे और खुदाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “यह खोदा-खादी वाली सरकार है। ये घर बसाने वाले नहीं, बल्कि घर उजाड़ने वाले हैं।”

उनके इन बयानों ने जिले में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments