HomeNationalगहमर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

गहमर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

गहमर। रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूरब डाउन लाइन पर पोल संख्या 680/08 के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना लगभग सुबह 11 बजे की है। गहमर रेलवे स्टेशन पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए भदौरा सीएचसी ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास आधार कार्ड और जनरल कोच का टिकट मिला। आधार कार्ड से मृतक की पहचान पंकज राम, निवासी ग्राम मियां का भटकन, जिला सिवान के रूप में हुई। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया और पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया। घटना की जांच जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments