HomeCrimeबारिश में बाइक फिसलने से चालक की मौत, पारिवारिक विवाद के बाद...

बारिश में बाइक फिसलने से चालक की मौत, पारिवारिक विवाद के बाद निकले थे घर से

गाज़ीपुर – जलालाबाद चौकी क्षेत्र अंतर्गत महसूआ गांव के पास रविवार की रात्रि में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रामाश्रय चौहान नामक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, देर रात वे पारिवारिक विवाद के बाद बाइक से जलालाबाद की ओर जा रहे थे। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी और उनकी बाइक नवनिर्मित 124डी हाईवे की पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।रामाश्रय मूल रूप से मरदह थाना क्षेत्र के कोर गांव के निवासी थे लेकिन कई वर्षों से ससुराल भगीरथपुर में रह रहे थे। परिवार में पत्नी पन्ना देवी, चार बेटियां और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद से आहत होकर वे रात 10 बजे के करीब घर से निकले थे।हादसे के बाद पुलिस ने शव को सीएससी बिरनो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी पन्ना देवी सदमे में बेहोश हो गईं। दुल्लहपुर थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments