HomeCrimeएचटी लाइन में करंट आने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

एचटी लाइन में करंट आने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

गाज़ीपुर – मोहम्मदाबाद क्षेत्र में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब लाइन मरम्मत के दौरान संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना अदिलाबाद के पास उस समय हुई, जब सुनील कुमार बिंद नामक लाइनमैन एचटी लाइन ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा हुआ था। अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा और बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत मुहम्मदाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही एसडीओ अमित राय भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments