HomeCrimeगाजीपुर - खड़े डंपर और मोटर साइकिल में टक्कर, युवक घायल

गाजीपुर – खड़े डंपर और मोटर साइकिल में टक्कर, युवक घायल

गाज़ीपुर – करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पिहुली गांव के पास मंगलवार की देर शाम खड़े डंपर में एक 24 वर्षीय बाइक सवार की टक्कर होने से बुरी तरह घायल हो गया । ग्रामीणों ने घायल युवक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। घायल युवक की पहचान बलिया जनपद के गढ़वाल थाना क्षेत्र के बेरूयारबाड़ी गांव निवासी नकुल ठाकुर 24 वर्ष पुत्र सूबेदार ठाकुर के रूप में हुई।ग्रामीणों द्वार पूछताछ में बाइक सवार ने बताया कि अपनी बहन के घर कठवा मोड जा रहा था ।पिहूली गांव के सामने मुहम्मदाबाद चितबडा गांव मार्ग पर एक्सप्रेसवे की मिट्टी लगी खड़ी डंपर से टकराकर सड़क पर गिरकर तड़प रहा था। सड़क पर टहलने वाले ग्रामीणों ने घायल को युवक को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक के परिजनों को सूचित किया जिसके बाद परिजन घायल युवक को इलाज के बलिया जिला अस्पताल लेकर चले गए

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments