HomeLocalझांसी मेडिकल कॉलेज की अग्नि दुर्घटना के बाद जागरूकता अभियान

झांसी मेडिकल कॉलेज की अग्नि दुर्घटना के बाद जागरूकता अभियान

गाजीपुर -15 नवंबर 2024 को झांसी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई हृदय विदारक अग्नि दुर्घटना, जिसमें 10 नवजात शिशुओं की दुखद मृत्यु हुई, ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया। इस त्रासदी की पुनरावृत्ति रोकने और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, गाजीपुर स्थित महर्षि विश्वामित्र राजकीय स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से आज 20 नवंबर 2024 को मेडिकल स्टाफ के लिए एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।इस दौरान अस्पताल में स्थापित अग्नि शमन उपकरणों का उपयोग और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराई गई। इस सत्र का नेतृत्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी भारतेंदु जोशी ने किया। उन्होंने मेडिकल स्टाफ को आग से सुरक्षा के उपायों और उपकरणों के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।यह प्रयास भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने और अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments