HomePARDAPHAAS BREAKINGमुख्तार पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

मुख्तार पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर – नंदगंज थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी मुख्तार खान घायल हो गया। पुलिस के अनुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर रेवसा कट से धामूपुर धरवां मार्ग पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान नोनहरा थाना क्षेत्र के निवासी मुख्तार खान को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुख्तार खान के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक मुख्तार खान के खिलाफ गाजीपुर जनपद के विभिन्न थानों में गोतस्करी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा दहेज हत्या समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर नंदगंज थाने में बीएनएस की धारा 109(1) तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments