HomeLocalराज्य कर विभाग ने व्यापारियों संग किया संवाद, जीएसटी की नई व्यवस्था...

राज्य कर विभाग ने व्यापारियों संग किया संवाद, जीएसटी की नई व्यवस्था पर हुई चर्चा

गाजीपुर। राज्य कर विभाग ने शासन के निर्देश पर मंगलवार को राज्य कर कार्यालय गाजीपुर में ईंट भट्ठा एसोसिएशन और आयरन-स्टील कारोबारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। बैठक की अध्यक्षता अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर, वाराणसी जोन प्रथम ने की। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी 2.0 में हुए नए बदलावों और व्यापारिक समस्याओं से जुड़े सवाल रखे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से समाधान किया। ईंट भट्ठा व्यापारियों ने पुरानी समाधान योजना की तर्ज पर जीएसटी में भी ऐसी व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। बैठक में संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त सहित राज्य कर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं व्यापारी प्रतिनिधियों में लल्लन सिंह, गोपाल राय, रियाज अहमद, पवन कुमार यादव, विजय कुमार, नितीश अग्रवाल और अंकित गर्ग सहित अन्य व्यापारी शामिल हुए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments