Sunday, May 24, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर - जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के...

गाजीपुर – जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

गाजीपुर – कलेक्ट्रेट सभागार स्थित राइफल क्लब में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो. निशात अफजल (अप्रा.) के संबोधन से हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सैनिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों का सम्मान और कल्याण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी पूर्व सैनिक या वीरांगना को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

बैठक में पेंशन, चिकित्सा सुविधा, भूमि विवाद, पारिवारिक पेंशन, आश्रितों को रोजगार, शिक्षा सहायता सहित विभिन्न लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि फरवरी से अप्रैल तक कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 24 का निस्तारण हो चुका है, जबकि 11 मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लंबित मामलों को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि 24 मई 2026 को पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा 24 नए प्रार्थना पत्र दिए गए, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। बैठक में 72 पूर्व सैनिक, वीर नारियां, सैनिक परिवारों के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button