गाजीपुर – भांवरकोल थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना भांवरकोल पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 116/26 धारा 105/281/125(बी) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में शनिवार को उपनिरीक्षक श्याम सिंह अपनी टीम के साथ ग्राम कुण्डेसर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त शेषनाथ चौहान पुत्र शिवपूजन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस टीम सतर्कता के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी, तभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
भांवरकोल पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।














