HomeLocalगाजीपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर सख्ती के निर्देश

गाजीपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर सख्ती के निर्देश

गाजीपुर – कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सीएम डैशबोर्ड दर्पण के आधार पर आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति का आकलन करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यों की प्रगति बढ़ाते हुए प्रत्येक माह की 25 तारीख तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए सैदपुर मंडी सचिव के कार्य में ढिलाई पाए जाने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी खंड विकास अधिकारियों को अभियान चलाकर फैमिली आईडी बनाने का कार्य तेज करने को कहा गया। इसके अलावा विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क व सेतु निर्माण, पंचायती राज, शादी अनुदान, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र लाभार्थियों तक शीघ्र लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे और सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments