HomeNationalगाजीपुर: पुलिस लाइन की तीसरी मंजिल से गिरने से कांस्टेबल की दर्दनाक...

गाजीपुर: पुलिस लाइन की तीसरी मंजिल से गिरने से कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

गाजीपुर। पुलिस लाइन की तीन मंजिला इमारत से गिरने के कारण एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी विजय दुबे के रूप में हुई है, जो वर्तमान में करंडा थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

घटना सोमवार रात की है, जब वह क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) ड्यूटी पर थे। पुलिस लाइन में मौजूद रहने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में वह इमारत की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है, और वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments