HomeUttar Pradeshगाज़ीपुर- हिस्ट्रीशीटर ने ढाई माह की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

गाज़ीपुर- हिस्ट्रीशीटर ने ढाई माह की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

गाजीपुर – -करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर ने ढाई माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना को लेकर गांव में आक्रोश है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक सिंह उर्फ बिल्ला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह हत्या के मामले में कई वर्षों तक जेल में था। डेढ़ माह पहले जमानत पर बाहर आया। आरोपी घर के पास खेल रही पड़ोसी की ढाई साल की बच्ची को बहला फुसलाकर झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर वह उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची तो लोगों घटना की जानकारी हुई। खून से लथपथ होने पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल जुटी और बच्ची से आरोपी के बारे में पूछने का प्रयास किया।बच्ची के इशारे के आधार पर आरोपी अशोक सिंह उर्फ बिल्ला को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को निर्दोष बता रहा था। पुलिस और ग्रामीण आफन-फानन में गंभीर रूप से घायल बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।बीती रात एसपी सिटी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी हासिल की। इसके बाद आरोपी से भी पूछताछ किया। एसपी सिटी ने बताया कि जांच चल रही है। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। बच्ची खतरे के बाहर है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments