HomeLocalगाजीपुर: गरीबों के लिए वरदान बना उर्मिला आंख अस्पताल, आयुष्मान कार्ड से...

गाजीपुर: गरीबों के लिए वरदान बना उर्मिला आंख अस्पताल, आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज

गाजीपुर: गरीबों के लिए वरदान गाजीपुर। शादियाबाद स्थित उर्मिला आंख अस्पताल अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और मरीजों के भरोसे के कारण चर्चाओं में है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह अस्पताल आंखों की जटिल समस्याओं का सफलतापूर्वक इलाज कर रहा है। गरीब और असहाय मरीजों के लिए यह अस्पताल आयुष्मान कार्ड के तहत निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करता है।अस्पताल के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए अस्पताल का दरवाजा 24 घंटे खुला रहता है। यहां मरीजों का निस्वार्थ और विश्वसनीय इलाज किया जाता है, जिससे लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।मरीजों ने बताया कि यहां इलाज कराने के बाद उनकी आंखों की रोशनी में सुधार हुआ है, और अस्पताल में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या लापरवाही नहीं होती। मरीजों की बढ़ती संख्या उर्मिला आंख अस्पताल को जिले में एक विश्वसनीय और आदर्श संस्थान के रूप में स्थापित कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments