HomeLocalगाजीपुर: महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने जिला कारागार का निरीक्षण...

गाजीपुर: महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया, महिला बंदियों को कौशल प्रशिक्षण के निर्देश

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का आज 20 नवंबर 2024 को गाजीपुर जिले में भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने जिला कारागार की महिला बैरक का निरीक्षण किया और वहां निरुद्ध 36 महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी केस स्थिति और जेल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।महिला बंदियों की स्थिति को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए अपर्णा यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे जेल से बाहर निकलने के बाद आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों को उपहार भी भेंट किए।इस निरीक्षण के दौरान जेलर राकेश वर्मा और जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में महिलाओं के पुनर्वास और उनके बच्चों के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करना था। यह कदम महिला बंदियों के जीवन में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments