HomeLocalगाजीपुर: छठ पर्व के लिए रूट डायवर्जन, वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

गाजीपुर: छठ पर्व के लिए रूट डायवर्जन, वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

गाजीपुर: – डाला छठ पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने शहरी क्षेत्र में 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे से 8 नवंबर को सुबह 10 बजे तक रूट डायवर्जन स्कीम लागू की है। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान सैनिक चौराहा, पीजी कॉलेज तिराहा, बद्रीचंद पोखरा, आलमपट्टी चौराहा और जमानिया तिराहे से शहर के अंदर केवल बाइक और श्रद्धालुओं के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।छठ पर्व पर आने वाले वाहनों के लिए पुलिस ने अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की है। राजेंद्र प्रसाद तिराहे से मुर्खजी तिराहा के पास पीजी कॉलेज मैदान में, सिकंदरपुर घाट के लिए सीआईएसएफ मैदान, साई मंदिर घाट के लिए जज आवास से सटे मैदान, और ददरी घाट के लिए आदर्श इंटर कॉलेज मैदान में पार्किंग बनाई गई है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस और अन्य पुलिस बल तैनात रहेंगे ताकि यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments