HomeLocalगाजीपुर: त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने...

गाजीपुर: त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने दी अधिकारियों को सख्त हिदायत

गाजीपुर – तहसील जखनियां में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करना था।

शिकायतों का निस्तारण और त्वरित कार्रवाई

जखनियां तहसील में आयोजित इस समाधान दिवस पर कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। पूरे जिले में सात तहसीलों से कुल 269 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 22 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया।तहसील कासिमाबाद में 34 शिकायतों में से 2, जमानिया में 40 में से 4, मुहम्मदाबाद में 32 में से 5, सैदपुर में 29 में से 4, और सेवराई में 19 में से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ।

अधिकारियों पर कार्रवाई और निर्देश

कार्यक्रम के दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने का आदेश दिया और स्पष्टीकरण मांगा। खुदाबक्सपुर गांव के लेखपाल राकेश यादव के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर भी स्पष्टीकरण का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अविलंब करें और IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करें, क्योंकि इसकी समीक्षा शासन स्तर पर की जाती है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी एस.के. पांडेय, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, और अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments