Wednesday, September 30, 2026
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshकिसानों को वितरित किए गए सरसों व तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट

किसानों को वितरित किए गए सरसों व तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट

गाजीपुर। जनपद में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को कम समय में अतिरिक्त आय का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से निःशुल्क सरसों और तोरिया के बीज मिनीकिट वितरित किए गए। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी की ओर से विकासखंड कासिमाबाद के करीब 100 किसानों को तोरिया और सरसों के बीज के मिनीकिट दिए गए।

उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने बताया कि तोरिया कम अवधि में तैयार होने वाली तिलहनी फसल है। यह उन किसानों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो धान की अगेती फसल की कटाई के बाद गेहूं की मध्य या विलंब से बुवाई करते हैं। ऐसे किसान धान की कटाई और गेहूं की बुवाई के बीच खाली रहने वाले समय का सदुपयोग तोरिया की खेती करके कर सकते हैं। इसे कैच क्रॉप के रूप में अपनाने से किसानों को अतिरिक्त उत्पादन और आमदनी का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि तोरिया की फसल लगभग 75 से 90 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। सितंबर में इसकी बुवाई करने पर नवंबर के अंतिम सप्ताह तक फसल की कटाई पूरी की जा सकती है। इससे खेत समय से खाली हो जाता है और किसान बिना किसी देरी के उसी खेत में गेहूं की रबी फसल की बुवाई कर सकते हैं। इस प्रकार किसान एक ही खेत से कम समय में दो फसलों का उत्पादन कर सकते हैं।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की गई है। जनपद के सभी कृषि निवेश केंद्रों पर गेहूं, चना, सरसों, तोरिया, जौ, मटर और मसूर के बीज उपलब्ध हैं।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय से कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कराकर अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज प्राप्त करें और रबी सीजन की बुवाई की तैयारी समय से पूरी करें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button