Wednesday, July 8, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGखेत में पंपसेट चालू करते समय करंट की चपेट में आए किसान...

खेत में पंपसेट चालू करते समय करंट की चपेट में आए किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के नोनरा गांव में खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रणधीर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रणधीर सिंह बुधवार को अपने खेत में सिंचाई करने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने पंपसेट चालू करने का प्रयास किया, उसमें उतर रहे तेज विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।

आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें देखा और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरदह पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, रणधीर सिंह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी निशा, दो बेटियां कशिश और अंजलि तथा एक बेटा राज है। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

घटना की सूचना पर मरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button