HomePARDAPHAAS BREAKINGबरेसर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश...

बरेसर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक जितेंद्र प्रसाद मौर्य ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालयों द्वारा जारी वारंटों का अनुपालन किया।

पहली कार्रवाई में जेएम-03 न्यायालय से फौजदारी संख्या 771/2026, धारा 427 एवं 506 भारतीय न्याय संहिता (पूर्व भादवि) से संबंधित वारंटी अनिल यादव पुत्र देवनाथ, निवासी सुतिहार, थाना बरेसर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में फौजदारी संख्या 814/2026, धारा 323, 504 एवं 506 से संबंधित वारंटी कुबेर पुत्र टेल्हू, निवासी ग्राम बठना, थाना बरेसर को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य न्यायालय से जारी वारंटों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments