Wednesday, July 8, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से 24 वर्षीय प्रियांशु यादव...

गाजीपुर – सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से 24 वर्षीय प्रियांशु यादव की मौत

गाजीपुर – करंडा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय प्रियांशु यादव की मौत हो गई। वह अपनी दुकान जा रहे थे। मृतक की पहचान करंडा क्षेत्र के जीतेंद्र खाद-बीज भंडार से जुड़े राम मदन यादव के नाती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे करंडा-गाजीपुर मार्ग पर महारैली स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही पिकअप (UP65 ET0781) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कुछ दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button