Saturday, June 20, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGनहर में डूबने से आठ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार पर टूटा...

नहर में डूबने से आठ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गाजीपुर – जमानियां कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव में शनिवार को नहर में डूबने से आठ वर्षीय कृष्णा यादव की दर्दनाक मौत हो गई। कृष्णा गांव के एक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। वह अन्य बच्चों के साथ नहर किनारे खेल रहा था, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद नहर से कृष्णा का शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। मां साधना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, कृष्णा अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता धर्मेंद्र यादव गुजरात में एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद वह गांव के लिए रवाना हो गए हैं। समाजसेवी बबलू यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक आर.एस. नागर ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button