HomeCrimeरामपुर मांझा पुलिस ने 8 वांछित महिला अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार

रामपुर मांझा पुलिस ने 8 वांछित महिला अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना रामपुर मांझा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 026/2026 में वांछित 08 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2026 को ग्राम तरांव थाना रामपुर मांझा से इन सभी अभियुक्ताओं को हिरासत में लिया गया। इनके विरुद्ध धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 61(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं में शहाना (21 वर्ष), रुकसाना (20 वर्ष), मेराजन उर्फ सलीमुन (22 वर्ष), हुस्नामा (40 वर्ष), सादमा (20 वर्ष), नरगिस (45 वर्ष), शबनम (20 वर्ष) तथा नजरुल निशा उर्फ निशा (35 वर्ष) शामिल हैं। सभी अभियुक्ताएं ग्राम तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर की निवासी हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक दयाराम मौर्य के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल प्रियंका कुमारी, राधा बिन्द एवं प्रियंका त्रिपाठी की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments