Monday, June 15, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGदहेज उत्पीड़न का मामला, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न का मामला, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

गाजीपुर – जमानियां क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, भीष्मदेव राय पट्टी निवासी 25 वर्षीय नाजिया खातून की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में उसके पति हेशामुद्दीन, ससुर शफीक, सास आशंमा तथा देवर निजामुद्दीन और रियाजुद्दीन शामिल हैं। सभी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

नाजिया ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 28 दिसंबर 2023 को दिलदारनगर थाना क्षेत्र के देवहल निवासी हेशामुद्दीन से हुई थी। उसके पिता बिस्मिल्ला खां ने शादी में करीब चार लाख रुपये नकद, घरेलू सामान और अन्य उपहार दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष शादी के बाद से अतिरिक्त दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि कई बार पंचायत और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। जब उसने अपने भाई इस्तियाक को इसकी जानकारी दी और वह समझाने पहुंचा, तो उसके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों को घर से निकाल दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button