Wednesday, September 30, 2026
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshजिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

गाजीपुर। जिला जज अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की बैरकों, बंदियों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधाओं और साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बंदियों की ओर से बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जेल प्रशासन को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने जेल प्रशासन को साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य कारागार की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ ही बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखना रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button