Wednesday, July 2, 2025
Your Dream Technologies
HomeNationalबंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘फेंगल,’आज पुडुचेरी में कर सकता है...

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘फेंगल,’आज पुडुचेरी में कर सकता है लैंडफॉल, स्कूल-कॉलेज बंद!

तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 को चेतावनी दी कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव ने चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का रूप ले लिया है। यह चक्रवात 30 नवंबर को दोपहर में पुडुचेरी के पास कराइकल और महाबलीपुरम के बीच लैंडफॉल कर सकता है। इस दौरान 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

चक्रवात का वर्तमान स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘फेंगल’ का केंद्र इस समय त्रिंकोमाली से 330 किमी उत्तर-पूर्व, नागपट्टिनम से 240 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, पुडुचेरी से 230 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 240 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

IMD के मुताबिक, यह चक्रवात पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और 30 नवंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट पर लैंडफॉल करेगा। लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो कभी-कभी 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, कडालोर और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा, रानीपेट, तिरुवन्नामलई, वेल्लोर, पेरम्बलुर, अरियालुर, तंजावुर, तिरुवरूर, मयिलादुथुराई और नागपट्टिनम जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पुडुचेरी में स्कूल-कॉलेज बंद, मछुआरों को अलर्ट

पुडुचेरी सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर 29 और 30 नवंबर को सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है। समुद्र में हलचल बढ़ने के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

नौसेना और प्रशासन सतर्क

तटीय सुरक्षा को देखते हुए पूर्वी नौसैनिक कमान ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के नौसैनिक मुख्यालयों के साथ मिलकर आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button