HomeCrimeखौफनाक वारदात: पत्नी की चापड़ से नृशंस हत्या, बेटी पर भी हमला...

खौफनाक वारदात: पत्नी की चापड़ से नृशंस हत्या, बेटी पर भी हमला करने दौड़ा पति

गाजीपुर – खानपुर थाना क्षेत्र स्थित सौना गांव में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव निवासी जालिम (40) पुत्र स्माईल ने अपनी पत्नी रेहाना (38) की चापड़ से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब रेहाना सौना चट्टी स्थित अपने श्रृंगार की दुकान बंद कर घर लौट रही थी।रास्ते में जालिम ने उसे पैसे के लिए टोका-टाकी शुरू कर दी। कुछ दूरी चलने के बाद गांव के शिवबचन के घर के पास वह उग्र हो गया और पास की चिकन दुकान से चापड़ उठाकर रेहाना पर हमला कर दिया। पहला वार उसकी बायीं कलाई पर पड़ा, जिससे वह चीखती हुई घर की ओर भागी। जालिम भी उसके पीछे दौड़ते हुए घर पहुंचा और वहां रेहाना के बाएं सीने में चापड़ घोंप दिया। वार इतना गहरा था कि उसका दिल फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।बीच-बचाव के लिए आई 14 वर्षीय बेटी रोशनी पर भी जालिम हमला करने दौड़ा, लेकिन वह अपनी छोटी बहन रौनक को लेकर भाग निकली। कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने जालिम को चापड़ सहित गिरफ्तार कर लिया और रेहाना को सैदपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद रेहाना का बड़ा बेटा शाहिद, छोटा भाई रोशन और बेटियां रो-रोकर बेसुध हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश और मातम का माहौल है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments