HomeCrimeथाना खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 21.052 किग्रा अवैध गांजा के साथ...

थाना खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 21.052 किग्रा अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर,  — थाना खानपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 21.052 किलोग्राम अवैध गांजा व एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 31 जुलाई को उपनिरीक्षक कमल भूषण राय व उनकी टीम द्वारा बिछुड़न नाथ मंदिर तिराहे के पास की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों में आदित्य सिंह उर्फ भोलू, निवासी कमहरिया, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ तथा निखिल सिंह, निवासी रामपुर, थाना खानपुर, गाजीपुर शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना खानपुर में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। निखिल सिंह पर पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

 

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments