Sunday, August 16, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsगाजीपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन की कवायद तेज

गाजीपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन की कवायद तेज

गाजीपुर,  उत्तर प्रदेश कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत गाजीपुर में नए जिलाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। रविवार को सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक पूनम पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की जानकारी दी। उनके साथ पीसीसी पर्यवेक्षक मनीष मोरेलिया एवं धर्मेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।

पर्यवेक्षक दल का जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूनम पासवान ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि जिला संगठन की जिम्मेदारी ऐसे ईमानदार, कर्मठ और योग्य कार्यकर्ता को मिले, जो जनसरोकार के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर सके।

उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए प्राप्त आवेदनों पर कार्यकर्ताओं, बूथ पदाधिकारियों, सामाजिक लोगों, पत्रकारों एवं अन्य पदाधिकारियों से रायशुमारी कर फीडबैक लिया जाएगा। पर्यवेक्षक दल करीब एक सप्ताह गाजीपुर में रहकर जमीनी स्तर पर जानकारी जुटाएगा और 30 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगा। सितंबर में नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की संभावना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन सृजन अभियान का आगामी विधानसभा चुनाव से कोई सीधा संबंध नहीं है। इसका उद्देश्य जिला एवं शहर संगठन को मजबूत करना और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय समेत अजय सिंह, जनार्दन राय, जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, हामिद अली, ओमप्रकाश पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button