Friday, July 11, 2025
Your Dream Technologies
HomeDelhi NCRशालीमार बाग में जीर्णोद्धार के बाद शीश महल जनता को समर्पित, CM...

शालीमार बाग में जीर्णोद्धार के बाद शीश महल जनता को समर्पित, CM रेखा गुप्ता ने पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 2 जुलाई 2025 — दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग स्थित ऐतिहासिक शीश महल के जीर्णोद्धार के बाद उसे औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया। उन्होंने इसे “जनता के लिए, जनता के द्वारा, जनता के प्रतिनिधियों द्वारा निर्मित महल” बताया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “एक वह शीश महल था जो जनता के पैसे से अय्याशी के लिए बनाया गया था, और यह वह शीश महल है जिसे जनता के हित में पुनर्निर्मित किया गया है।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्घाटन समारोह के दौरान कहा,यहां पहले कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐतिहासिक धरोहरें मिट्टी में दबी पड़ी थीं। आज हम इस विरासत का पुनरुद्धार कर जनता को एक सुंदर और गरिमामयी शीश महल सौंप रहे हैं। अब इसकी देखभाल करना क्षेत्रवासियों का कर्तव्य है।

#WATCH | Delhi LG VK Saxena, Delhi CM Rekha Gupta, Union Tourism Minister Gajendra Singh Shekhawat and BJP MP Praveen Khandelwal at an event to mark the unveiling of restored heritage structures and Sheesh Mahal at DDA Shalimar Bagh pic.twitter.com/ocfXvTP6wG
— ANI (@ANI) July 2, 2025

LG और केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि एलजी महोदय ने इस पार्क के रेस्टोरेशन में गहरी दिलचस्पी ली और कई बार दौरा भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे लक्ष्य हैं — एक स्वच्छ, सुंदर और हरित दिल्ली का निर्माण। पहले की नकारात्मक राजनीति को पीछे छोड़कर, अब हम सकारात्मक विकास की ओर अग्रसर हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने डीडीए और एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शालीमार बाग की ऐतिहासिक गरिमा को पुनर्जीवित करने का यह कार्य प्रशंसनीय है।

पूर्व सरकार पर सीधा हमला

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा, पिछली सरकार को एलजी से समस्या थी, इसलिए वर्षों तक इस क्षेत्र की उपेक्षा की गई। हमारी विधानसभा में अंतिम बार कोई मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के समय आया था। हमने यहां आकर न सिर्फ उपस्थिति दर्ज कराई है, बल्कि विकास के वास्तविक कार्य भी कर दिखाए हैं।

#WATCH | Delhi Chief Minister Rekha Gupta says, "The former Chief Minister built a Sheesh Mahal for his pleasure from the hard-earned money of the people of Delhi. This Sheesh Mahal, on the other hand, has been dedicated to the public for their convenience. This is the difference… https://t.co/54qsTQaXBS pic.twitter.com/yEedi0DJI5
— ANI (@ANI) July 2, 2025

दिल्ली में तेज़ी से हो रहा विकास: शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा, रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने विकास कार्यों में गति लाई है। दिल्लीवासी अब उत्साह और ऊर्जा के साथ सकारात्मक बदलाव महसूस कर रहे हैं।

यह आयोजन न केवल दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत के पुनर्निर्माण का प्रतीक बना, बल्कि एक नई राजनीतिक सोच — जनता केंद्रित विकास — का भी सशक्त संदेश देने वाला अवसर रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button