Wednesday, August 5, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGबसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश बलिया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता एवं बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का गुरुवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था।

उमाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। वर्तमान विधानसभा में वह बसपा के इकलौते विधायक थे और पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनके निधन को बसपा के लिए बड़ी राजनीतिक क्षति माना जा रहा है।

रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में उमाशंकर सिंह की पहचान एक जनप्रिय, संघर्षशील और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में थी। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए, जिसके कारण उनके समर्थकों का बड़ा आधार था।

उनके निधन की सूचना मिलते ही बलिया सहित प्रदेशभर के नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके निधन से न केवल बसपा, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति ने भी एक अनुभवी और लोकप्रिय नेता को खो दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button