Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeAutomobileCM Yogi की सख्ती के बाद जागे अफसर, इन वाहनों के खिलाफ...

CM Yogi की सख्ती के बाद जागे अफसर, इन वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान

लखनऊ: उन्नाव बस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख

उन्नाव में बिना परमिट चल रही बस के हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में डग्गामार या बिना परमिट बस चलती मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

सरकारी आवास पर एक अति महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव परिवहन से सवाल किया कि डग्गामार और बिना परमिट बसें सड़कों पर बेरोकटोक कैसे घूम रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी बसों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए और उनके मालिकों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डग्गामार और बिना परमिट वाले वाहन किसी भी स्थिति में सड़क पर नहीं उतरने चाहिए।

एक माह का सघन चेकिंग अभियान

परिवहन विभाग के आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने प्रदेश के सभी उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) को निर्देश दिए हैं कि एक माह तक डग्गामार और बिना परमिट वाले वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button