HomePARDAPHAAS BREAKING30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना कर जनगणना में करें सहभागिता : डीएम

30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना कर जनगणना में करें सहभागिता : डीएम

गाजीपुर।जनगणना-2027 के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से निर्धारित समयावधि में स्वयं और अपने परिवार की स्वगणना कर राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आमजन आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन स्वगणना कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में लगभग 40 प्रश्नों के माध्यम से परिवार से संबंधित आवश्यक सामाजिक एवं आर्थिक जानकारियां दर्ज करनी होंगी। स्वगणना पूरी होने के बाद एक स्वगणना आईडी (SE ID) जनरेट होगी। इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान ऑनलाइन स्वगणना करने वाले परिवारों को अपनी जनरेट हुई आईडी संबंधित प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। जनगणना कार्य के लिए मुख्य रूप से शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
डीएम ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की सामाजिक एवं आर्थिक नीतियों के निर्माण के साथ ही विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी नागरिक 16 से 30 नवंबर के बीच अपनी स्वगणना अवश्य पूरी करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में योगदान दें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments