HomeKhabar Thodi Hatkarराज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का शेखपुर में हुआ स्वागत, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का शेखपुर में हुआ स्वागत, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर में बृहस्पतिवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर अभिनंदन किया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं और राजस्व से संबंधित मामलों को लेकर राज्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपा। लोगों ने बताया कि राजस्व संबंधी कई मामले लंबित हैं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई कराने की आवश्यकता है।
राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लिया। उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तुत मामलों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
राज्यमंत्री के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई। इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र विश्वकर्मा, शशिकांत शर्मा, देवव्रत विश्वकर्मा, कमलेश यादव, रवि मौर्य, दिनेश विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, सतीश यादव, सुनील राम, सुभाष कुशवाहा, अजय विश्वकर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments