HomePoliticsएमएलसी आशुतोष सिन्हा का मरदह में भव्य स्वागत, जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं...

एमएलसी आशुतोष सिन्हा का मरदह में भव्य स्वागत, जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया

(गाजीपुर)। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा के सम्मान में मरदह स्थित एक मैरिज हॉल में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने अपनी जीत का पूरा श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत और रीढ़ होते हैं। उनके संघर्ष, मेहनत और अथक प्रयासों के कारण ही उन्हें लगातार दूसरी बार सदन तक पहुंचने का अवसर मिला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सम्मान और विश्वास हमेशा बनाए रखेंगे।
इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की इच्छा है कि देश में चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बैलेट पेपर से हुआ, जिसमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा सरकार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार से अब कोई उम्मीद और अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल यादव ने की। इस अवसर पर पूजा गौतम, महेंद्र चौहान, रियाज अंसारी, अवधेश यादव, संजीत वर्मा, लालजी मुलायम, रणजीत, शिवराम चौहान, गोपाल, राजेंद्र, अनिल यादव और रामबचन यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में कार्यकर्ताओं ने एमएलसी का स्वागत करते हुए अपनी एकजुटता भी प्रदर्शित की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments