HomeLocalटप्पेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, नौ अभियुक्त गिरफ्तार; दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा...

टप्पेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, नौ अभियुक्त गिरफ्तार; दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर। जिले में टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए गहमर और दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, नकदी और लाखों रुपये के पीली धातु के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात 17 नवंबर को सेवराई चौकी प्रभारी शिवप्रसाद पाण्डेय पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दिलदारनगर पुलिस टीम से मुलाकात हुई। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि फरीदपुर पुलिया के पास कुछ लोग चोरी और टप्पेबाजी से मिले सामान के बंटवारे तथा बिक्री की बातचीत कर रहे हैं। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में विकेश उर्फ छांगुर डोम, करन डोम, पवन डोम, करिया उर्फ जितेंद्र डोम, विजय उर्फ पाल डोम, बिलाई उर्फ बिल्ला, रंगी डोम, डब्लू डोम और रितिक वर्मा शामिल हैं।
तलाशी में विकेश के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक, 9700 रुपये नकद, दो जोड़ी कान के झाले, दो जोड़ी कर्णफूल और दो लॉकेट बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह का संबंध भदौरा, दिलदारनगर, शादियाबाद और बहरियाबाद में हुई टप्पेबाजी की घटनाओं से है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments