Friday, October 2, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarदुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानियां थाना पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभईपुर तिराहा स्थित माइनर नहर के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 329/2026 में वांछित अभियुक्त अभईपुर तिराहा माइनर नहर के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वंश नारायण सहगल उर्फ विनीत कुमार (26 वर्ष), पुत्र लालबहादुर, निवासी ग्राम बरेसर, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 69 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला एवं थाना जमानियां के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button