गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने बुधवार को भदौरा रेलवे स्टेशन के पास से 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने भदौरा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8 पीएम ब्रांड की 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गणेश कुमार अकेला (39) पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण प्रसाद, निवासी पटेल नगर सोनारू, थाना फतुहा, जनपद पटना, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गहमर थाने में मुकदमा संख्या 213/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।















