मुहम्मदाबाद। नगर के बिजली घर के पास केनरा बैंक मोड़ पर बुधवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार दोस्त मोहम्मद (35) की मौत हो गई। वह यूसुफपुर के मंगल बाजार के निवासी थे और फाटक के पास अंडे की दुकान चलाते थे।
जानकारी के अनुसार, दोस्त मोहम्मद टीवीएस रेडर बाइक से तिवारीपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान यूसुफपुर रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रही टाटा अल्ट्रोज कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।















