Tuesday, September 29, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsविधान परिषद चुनाव: भाजपा ने छह और प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने छह और प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

लखनऊ। वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों पर प्रस्तावित चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने छह और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी पूरी कर ली है
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विधान परिषद की इन 11 सीटों में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हो रहा है। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के जरिए चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब इन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button