Sunday, September 20, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalबिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह का केक काटकर मनाया जन्मदिन

बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह का केक काटकर मनाया जन्मदिन

ग़ाज़ीपुर – बिरनो क्षेत्र के भड़सर गांव में बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान अनिल सिंह और कमला पाल के नेतृत्व में समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने केक काटकर ब्लॉक प्रमुख को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए क्षेत्र की समस्याओं को बिना किसी भेदभाव के सुनने और समझने का कार्य करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि राजन सिंह निर्विवाद रहते हुए लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

वक्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका व्यवहार क्षेत्र के सभी वर्गों के प्रति समान रहता है। जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ब्लॉक प्रमुख को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर प्रदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, रविंद्र चौरसिया, मोनू पटेल, धनंजय सिंह, श्यामसुंदर राजभर, दीपक सिंह, विपिन चौरसिया, अरविंद पटेल, राजेश यादव, सूरज कुमार और विकास राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button