Sunday, September 13, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsयोजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा का संकल्प : अभिनव सिन्हा

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा का संकल्प : अभिनव सिन्हा

गाजीपुर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को विधानसभा जंगीपुर के डांडी कला गांव में पूर्व प्रधान रामकेश पांडेय के दरवाजे पर भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में जन चौपाल आयोजित हुई। मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा का शेखपुर चट्टी पर संकठा प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद मोटरसाइकिल जुलूस के साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया।

मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भ्रष्टाचार को लेकर भारत की छवि विश्व के प्रमुख देशों में नकारात्मक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस धारणा को बदलने का काम किया है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कभी विकास के मामले में गाजीपुर की तुलना गाजियाबाद से होने लगी थी, लेकिन वर्ष 2019 में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा की लोकसभा चुनाव में हार के बाद गाजीपुर की विकास यात्रा प्रभावित हुई। उन्होंने लोगों से 2017 से पहले की प्रदेश सरकार और 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों की तुलना करने का आह्वान किया। कहा कि उत्तर प्रदेश में मोबाइल निर्माण से लेकर ब्रह्मोस जैसी अत्याधुनिक मिसाइलों के निर्माण तक प्रदेश नई पहचान बना रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में प्रत्येक नागरिक के विकास की परिकल्पना है।

भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अनिल राजभर ने जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास निधि के बंदरबांट का आरोप लगाया। चौपाल को मन्नू राजभर, गोपाल पांडेय, अभिनव सिंह और पंकज राय ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता जयचंद और संचालन पूर्व प्रधान आकाश राजभर ने किया। इस अवसर पर सत्यनारायण गुप्ता, कौशल्या यादव, चतुर्भुज चौबे, रंजू शर्मा, विनोद गुप्ता, संतोष प्रजापति, रमेश मिश्रा, विनोद गुप्ता प्रधान, धर्मेंद्र शर्मा प्रधान, कार्तिक प्रधान, सुनील कुमार यादव, राजेश राम, दुष्यंत सिंह और रूद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button