Wednesday, August 26, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGलोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ, वरिष्ठ महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस...

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ, वरिष्ठ महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा

गाजीपुर। महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री सहित विशेष निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी प्रदान की गई।

जनपद में मुख्य कार्यक्रम रायफल क्लब सभागार में आयोजित हुआ। यहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया और उनका संबोधन सुना गया। इस दौरान योजना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, विधायक जखनियां बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर तथा जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट करते हुए कहा कि वरिष्ठ महिलाओं को निरंतर निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बेटियों को शिक्षित एवं सशक्त बनाने की अपील की।

राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय पहल बताया। वहीं, अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी योजना की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button