Saturday, August 15, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGशादी में बाधा डालने और 25 हजार रुपये मांगने वाला वांछित गिरफ्तार

शादी में बाधा डालने और 25 हजार रुपये मांगने वाला वांछित गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने शादी में बाधा डालने, 25 हजार रुपये की मांग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 15 अगस्त 2026 को मां कामाख्या मंदिर के पास चेकिंग के दौरान की।

उपनिरीक्षक शिवपूजन, चौकी प्रभारी देवल, हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 176/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त राकेश उपाध्याय पुत्र हरीश उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम बरेजी, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर का निवासी है और उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना गहमर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 308(5) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने शादी में बाधा डालने के साथ 25 हजार रुपये की मांग की और मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवपूजन सहित हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button