Thursday, August 13, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsशहीदों को नमन कर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

शहीदों को नमन कर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में विधानसभा जंगीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बद्दूपूर से हुई। इस दौरान बिरनो ब्लॉक परिसर में स्थापित शहीद निरंजन राजभर और बिरनो थाना के समीप स्थित शहीद कमलेश सिंह की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं और क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भारत माता की जय और अमर शहीद जवान अमर रहें के नारे लगाए। इससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि यह केवल तिरंगा यात्रा नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के सम्मान और गौरव की यात्रा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

यात्रा मलेठी बद्दूपूर से निकलकर बंतरा, शेखपुर, जंगीपुर और देवकठिया होते हुए गाजीपुर की ओर रवाना हुई। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य शहीदों को नमन करने के साथ ही लोगों में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

इस मौके पर मनोज सिंह, धनंजय प्रजापति, चंद्रभान राजभर, अखिलेश सिंह, प्रांशु सिंह, पिंटू चौबे, अशोक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button