गाजीपुर। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 53 पाउच अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भदौरा रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी की गई। कार्रवाई में राजकुमार सिंह, निवासी सम्मतपुर, थाना सालीमपुर, जिला पटना (बिहार) को 28 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं अजीत कुमार (22), निवासी नेवड़ा, थाना बिहटा, जिला पटना (बिहार) को 25 पाउच 8PM गोल्ड ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया।बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मु.अ.सं. 161/2026 एवं 162/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।














