Friday, July 31, 2026
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshमहिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया...

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जीजीआईसी में छात्राओं को किया जागरूक

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक और आधारभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं को महिला कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न सुरक्षा प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, मानव तस्करी और साइबर अपराध के विरुद्ध कड़े कानूनों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल शिकायत करने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से बालिकाओं को शिक्षा, आत्मरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के बाद श्रीमती चौधरी ने महिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने महिला वार्ड, दवाओं की उपलब्धता और भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य एवं खानपान की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button